Explore

Search

February 10, 2026 6:41 am

जवानपुरा विद्यालय में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर कार्यशाला,जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग ने किया आयोजन

राशमी में जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज में बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, स्वास्थ्य जोखिमों और सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अड़ाना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जवानपुरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला महिला अधिकारिता विभाग राशमी द्वारा चित्तौड़गढ़ के निदेशक के निर्देशन में आयोजित की गई। ग्राम साथीन सोनू ढ़ोली ने सत्र का संचालन किया, जिसमें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला में बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणामों, जैसे स्वास्थ्य जोखिम, कम उम्र में गर्भधारण और शिक्षा से वंचित होने पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों से शपथ पत्र भरवाए गए और बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। साथ ही, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, यौन हिंसा, घरेलू हिंसा और कन्या भ्रूण हत्या जैसे लिंग आधारित अपराधों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित कर सकें।

कार्यशाला में वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, लाडो प्रोत्साहन योजना और मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना जैसी विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर अहीर सहित सीमा सेन, सीटू जैन और दिलराज मीणा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर