चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर के गांधीनगर इलाके में रिहायशी मकान में घोड़ी दाना पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेलते 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 75 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। वहीं मौके से 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण भी जब्त किये हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को अवैध जुआ सट्टे की धरपकड कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि संजय पुत्र उदयलाल तेली निवासी म.न. 166 सेक्टर नम्बर 4 गांधीनगर चितौड़गढ़ के रिहायशी मकान में प्रथम मंजिल पर बने हुऐ कमरों में कुछ व्यक्ति घोड़ी दाना पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेल रहे है। प्राप्त सूचना पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेशसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ़ तुलसीराम पु.नि. के सुपरविजन में मनीष शर्मा आरपीएस (प्रो.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली चित्तौडगढ से उप निरीक्षक श्यामलाल, पारस कुमार, एएसआई नवरंग लाल, कैलाश चन्द्र, हरवीरसिंह, हैड कानि. राजेन्द्र सिंह, हरफुल, कानि. ओमप्रकाश, जीतराम व परविन्दरसिंह के साथ गांधीनगर चित्तौडगढ़ स्थित संजय तेली के रिहायशी मकान पर पहुंचे, जहां मकान के चौक में तीन स्कूटी व दो मोटरसाईकिले खडी होकर उक्त मकान के प्रथम मंजिल के एक कमरे में फर्श पर 13 व्यक्ति आमने सामने गोला बनाकर बैठे हुऐ हो इनके बीच में कुछ रुपये एवं घोडीदाने पड़े हुऐ नजर आये। उक्त सभी व्यक्ति घोडीदाने पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुऐ मिले। जिनकी तलाशी ली तो उक्त 13 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 75 हजार रुपये नगद व जुआ/सट्टे के उपकरण घोडीदाने मिले। 13 आरोपियो के कब्जे से मिले 75 हजार रूपये, जुटा सट्टा उपकरण व 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल जप्त कर अदम अदायगी जमानत की सूरत में उक्त 13 गैरसायलो को गिरफतार किया गया।
गिरफतार व्यक्तियों के नाम पतेः-
- संजय पुत्र उदयलाल तेली निवासी म.न. 166 सेक्टर नम्बर 4 गांधीनगर चितौडगढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़।
- लीला शंकर पुत्र रतनलाल खटीक उम्र 35 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला चितौडगढ थाना कोतवाली चितौड़गढ़।
- अजमद खान पुत्र महमद खान पठान उम्र 38 वर्ष निवासी सिपाही मोहल्ला चितौड़गढ़।
- मोहम्मद रईस खान पुत्र मोहम्मद लतिफ खान उम्र 36 वर्ष निवासी गुर्जर बस्ती छीपा मोहल्ला चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़।
- जाहिद हुसैन पुत्र शहजाद अख्तर उम्र 40 वर्ष निवासी मजिस्ट्रेट कॉलोनी गांधीनगर चितौडगढ।
- फिरोज मोहम्मद पुत्र हयात मोहम्मद उम्र 44 वर्ष निवासी म.न. 99 एफ मजिस्ट्रेट कॉलोनी गांधीनगर चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़।
- गंगाधर खत्री पुत्र लक्ष्मणदास सिंधी उम्र 50 वर्ष निवासी संगवा हाउसिंग बोर्ड चितौडगढ़ थाना सदर चितौडगढ़।
- असलम मोहम्मद पुत्र छोटू मोहम्मद शाह उम्र 45 वर्ष निवासी गली नम्बर 2 कच्ची बस्ती राजीव नगर गांधीनगर चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़।
- मुबारिक हुसैन पुत्र अब्दुल गफार शेख उम्र 41 वर्ष निवासी ईदगाह के पास बागौर थाना बागौर जिला भीलवाड़ा हाल सलीम हुसैन के मकान में किरायेदार सिंहपुर थाना कपासन जिला चितौड़गढ़।
- विनोद पुत्र मोहनलाल कुमावत उम्र 36 वर्ष निवासी हिन्दू छीपा मोहल्ला चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़।
- बबलू पुत्र मोहनलाल कुमावत उम्र 29 वर्ष निवासी हिन्दू छीपा मोहल्ला चितौडगढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़।
- अयूब मोहम्मद पुत्र ईस्माइल भिस्ती उम्र 56 वर्ष निवासी सिपाही मोहल्ला चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़।
- कमरु खाँ पुत्र शमसु खाँ पठान उम्र 59 वर्ष निवासी कादरी मदरसे के पास गांधीनगर चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़ जिला चितौड़गढ।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़