चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर के निर्देशन में जिलेभर में एक दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में सघन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, मादक पदार्थों की तस्करी के 7 प्रकरण दर्ज कर 178 किलो से अधिक डोडाचूरा, 10 ग्राम स्मेक व 1.353 किग्रा गांजा जब्त किया। अभियान में दो ईनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया। समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त वांछित अपराधियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधानाधिन प्रकरणों में 14 अपराधी व 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिले के बस्सी थाना पुलिस ने बेगूं थाने एवं टोंक जिले के मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित दस हजार रुपये के ईनामी बदमाश अमरचंद कहार निवासी पाल थाना बस्सी एवं सिरोही जिले के तस्करी में पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी ओमप्रकाश पुत्र ऊदाजी धाकड़ निवासी शिवपुरा थाना पारसोली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन गश्त, नाकाबंदी करते हुए अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने दो कारो को जब्त कर उनमें से 164.600 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात प्रकरणों में बरामद मादक पदार्थों डोडाचूरा, स्मेक व गांजा को विधिवत जब्त कर एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान तीन प्रकरण जुआं अध्यादेश, एक प्रकरण आबकारी अधिनियम, एक प्रकरण आर्म्स एक्ट व एक प्रकरण आरएनसी एक्ट में दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस की इस सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है।
प्रशासन
जुआ सट्टा खेलते 13 गिरफ्तार, 75 हजार की नकदी समेत 5 दुपहिया वाहन व जुआ सट्टा के उपकरण जब्त
February 8, 2026
7:13 pm
चेची ग्राम पंचायत में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
February 6, 2026
9:05 pm
चित्तौड़गढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े दो ऑटो को आग के हवाले किया
February 6, 2026
9:25 am
मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधी गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के 7 प्रकरण दर्ज कर अवैध डोडाचूरा, स्मेक व गांजा जब्त