Explore

Search

September 24, 2026 1:00 am

खरडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व 15 को

चित्तौड़गढ़। गंभीरी नदी तट पर स्थित खरडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मंदिर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर चार प्रहर के अभिषेक किए जाएंगे। खरडेश्वर महादेव सेवा पूजा संस्थान के सहमंत्री देवराज साहू ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर संस्थान की बैठक अध्यक्ष किशन लाल सोनी की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में तैयारी को लेकर विभिन्न समितियां का गठन कर अंतिम रूप दिया गया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ बेरिकेटिंग भी लगाए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर रविवार को रात 10:00 बजे से चार प्रहर के अभिषेक पंडित सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के सानिध्य में होंगे। सोमवार सुबह महादेव का श्रंगार कर महा आरती की जाएगी। बैठक में चंद्रेश तंवर, सुरेश डांगी , बाबूलाल पुरोहित, देवेंद्र राठौड़, ओम भंडारी, जगदीश सोनी सहित संस्थान के सदस्य मौजूद रहे। 

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर