Explore

Search

March 7, 2026 12:16 pm

नीलगर समाज की रोजा इफ्तार दावत सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। नीलगर समाज के बुद्धिजीवी, युवा नौजवान, वरिष्ठ सदस्यो की उपस्थिति में गुरूवार 5 मार्च को बूंदी रोड़ स्थित हजरत गाजी बादशाह की दरगाह पर माहे रमजान की रोजा इफ्तार दावत का आयोजन सम्पन्न हुआ। नीलगर समाज के सदस्य निसार खारिया ने बताया कि समाजजनों को इस दौरान सामाजिक, शिक्षा, आर्थिक, बिजनेस उत्थान, बचत के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। नीलगर समाज के सरपरस्त हाजी गनी मोहम्मद, संरक्षक खुसरो कमाल, रजा शालीमार, सेक्रेट्री हाजी मंजूर पटेल, सलाहकार हाजी रिजवान तंवर, पूर्व सेक्रेट्री मोहम्मद सिद्दीक नीलगर, मदरसा के सदर मोहम्मद फारूक राक्षा, नायब सदर जाकिर हुसैन टांक, मोहम्मद हनीफ पोस्टमैन, सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, मोहम्मद युसुफ उर्फ लाला भाई राक्षा, हाजी गुलाम सादिक, हाजी नजीर मोहम्मद भाटी, मोहम्मद रफीक गौरी, मोहम्मद जाहीद गौरी, इशाक राक्षा, वसीम अख्तर तारापुर, बाबू पेंटर, इकबाल कुरेशी, मुबारिक कुरेशी, खलील कुरेशी, एडवोकेट हारुन राक्षा, अलताफ राक्षा, आरीफ राक्षा, सलीम पावली, कादिर पावली, नूर मोहम्मद सरवानी, शरीफ बेरा, आदिल हुसैन राक्षा, आसीफ गौरी, आरीफ कुरेशी, शकील अगवान आदि ने इफ्तार दावत में शिरकत की और देश में अमन चेन की दुआएँ की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर