Explore

Search

March 9, 2026 6:19 pm

विश्व विजेता भारत: लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत कर रचा इतिहास

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का रोमांच: न्यूजीलैंड को 96 रनों से दी करारी शिकस्त

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब लगातार दो बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। अभिषेक शर्मा ने महज 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर पारी को रफ्तार दी। इसके बाद संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। इशान किशन (54) के अर्धशतक और अंत में शिवम दुबे की 8 गेंदों पर 26 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 255 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 4 विकेट झटके, जबकि स्पिनर अक्षर पटेल ने 3 विकेट लेकर कीवी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट (52) और मिचेल सैंटनर (43) ने संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर