Explore

Search

August 8, 2026 10:25 am

मेवाड़ यूनिवर्सिटी के गिरफ्तार 17 स्टूडेंट्स को मिली जमानत, जिला कलक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी कोर्स की मान्यता को लेकर हुए विवाद में गिरफ्तार 17 कश्मीरी स्टूडेंट्स को न्यायालय ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली हैं। सोमवार को मेवाड़ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर राजकार्य में बाधा, आत्मदाह करने समेत अन्य कई धाराओं में गंगरार थानाधिकारी श्यामा राम की ओर से प्रकरण दर्ज करवाया गया। मामले में जम्मू कश्मीर के 17 नर्सिंग स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस ने 17 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद स्टूडेंट्स की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा। आज दोपहर में गिरफ्तार स्टूडेंट्स की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरू हुई और 17 स्टूडेंट्स को जमानत दे दी। इधर इस मामले में आज मंगलवार सुबह मेवाड़ यूनिवर्सिटी की बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट्स, एनएसयूआई और मुस्लिम समाज से कई लोग जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलक्टर और एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम के बारे अवगत करवाया और ज्ञापन सौंपा। स्टूडेंट्स ने बताया कि वो इंडियन आर्मी की सद्भावना योजना के तहत मेवाड़ यूनिवर्सिटी में चयन हुआ। स्टूडेंट्स ने 2022 में मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग में एडमिशन लिया। अब उन्होंने पता चला कि जिस कोर्स की वो पढ़ाई कर रहे हैं उसकी मान्यता ही नही हैं। इसको लेकर बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट्स ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी प्रबन्धन से भी बातचीत की तो उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया और कहा कि मान्यता से जुड़ी फाइल जयपुर स्तर पर लम्बित हैं। मान्यता का यह मामला हाईकोर्ट में गया हुआ हैं। इधर छात्रों की मांग हैं कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर झूठा मुकदमा दर्ज किया उसे वापस ले। वो मांग कर रहे कि बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट्स को मान्यता प्राप्त किसी अन्य यूनिवर्सिटी में माइग्रेट किया जाए ताकि उनका भविष्य खराब ना। इधर मेवाड़ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार सीडी कुमावत का कहना कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हैं उन्हें डिग्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि मान्यता के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की गई हैं और फाइल जयपुर स्तर पर पेंडिंग हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर