निम्बाहेड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना कनेरा ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार से 43 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार से 5 फर्जी नम्बर की प्लेटें बरामद की गई हैं। कनेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह (उनि) के नेतृत्व में टीम एएसआई बालमुकन्द, मय जाप्ता द्वारा घाटारानी पर दौरान नाकाबंदी एक संदिग्ध स्वीफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे तीन प्लास्टिक कट्टों में अवैध डोडा चुरा भरा हुआ मिला। तीनों कट्टों का मौके पर वजन करने पर कुल 43 किलो 170 ग्राम डोडा चुरा होना पाया गया। कार की तलाशी में 5 फर्जी नम्बर प्लेटें भी मिली है। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ व कार को जब्त कर आरोपी 27 वर्षीय मनीष पुत्र शोभाराम जाट निवासी सालवा कलां थाना डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
प्रशासन
कन्टेनर-पिकअप भिड़ंत में दो की मौत, 13 घायल
March 13, 2026
11:22 pm
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm