Explore

Search

July 28, 2026 11:35 pm

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पूर्व मंत्री आंजना के नेतृत्व में पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। देश भर में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में आज कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा और छोटीसादड़ी ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई पर लगाम लगाने में विफलता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उदयलाल आंजना ने कहा कि आम आदमी का बजट बिगड़ चुका है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा। उन्होंने अविलंब आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने की मांग की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर