Explore

Search

April 4, 2026 3:33 am

उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली-NCR से लेकर जम्मू-कश्मीर तक डोली धरती, अफगानिस्तान था केंद्र

नई दिल्ली/श्रीनगर। शुक्रवार की देर शाम उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 30 से 35 सेकंड तक महसूस किए गए इन झटकों के कारण लोग दहशत में आ गए और ऊँची इमारतों व घरों से बाहर खुले मैदानों की ओर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप विज्ञान केंद्र और GFZ के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में जमीन से करीब 175 किलोमीटर नीचे था। भूकंप भारतीय समयानुसार रात लगभग 9 बजकर 42 मिनट (16:12:58 UTC) पर आया। जमीन के काफी नीचे केंद्र होने की वजह से झटके दूर तक महसूस किए गए, लेकिन तबाही की तीव्रता कम रही। गनीमत यह रही कि अभी तक कहीं से भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है, जिसका असर अक्सर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई देता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर