Explore

Search

April 7, 2026 4:39 am

मेडिकल कॉलेज में मधुमक्खियों का तांडव; प्राचार्य समेत 10 स्टूडेंट्स को मारे डंक, घायल

चित्तौड़गढ़। शहर के बोजूंदा स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। इस हादसे में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद तिवारी और 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में एक निजी कार्यक्रम चल रहा था। जश्न के दौरान छात्रों द्वारा गुलाल उड़ाने से वहां पास ही लगे छत्ते की मधुमक्खियां उत्तेजित हो गईं। देखते ही देखते मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉ. अनिश जैन ने बताया कि अस्पताल में कुल 11 लोगों को लाया गया था जिन्हें मधुमक्खियों ने काटा था। सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और वर्तमान में सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। आए दिन मंडराते इस खतरे के बावजूद प्रशासन ने इन्हें हटवाने की जहमत नहीं उठाई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर