Explore

Search

April 12, 2026 4:00 am

देश राज्यों से आज सुबह की बड़ी खबरें

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. 11 - अप्रैल - शनिवार

1 अमेरिका से बातचीत के लिए ईरानी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंचा, बैठक से पहले लेबनान में सीजफायर की शर्त; अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस भी आज इस्लामाबाद पहुंचेंगे

2 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान में होने वाली बातचीत में समझौता नहीं होता, तो उनका देश तेहरान पर फिर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत फिर से हथियारों से लैस किए जा रहे हैं और अगर समझौता नहीं हुआ तो इनका इस्तेमाल बहुत प्रभावी तरीके से किया जाएगा

3 असम के एक पोलिंग बूथ में आज दोबारा वोटिंग, बंगाल में मोदी की तीन रैलियां; पीएम मुर्शिदाबाद हिंसा में पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे

4 शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं, लोगों की परेशानी की परवाह नहीं; ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं

5 गगनयान मिशन का दूसरा क्रू मॉड्यूल टेस्ट सफल, चिनूक हेलिकॉप्टर से 3 किमी ऊंचाई से छोड़ा गया; पैराशूट के साथ समुद्र में सेफ लैंडिंग

6 इतिहास रचकर लौटा आर्टेमिस II, चंद्रमा की परिक्रमा कर सुरक्षित पृथ्वी पर आए चारों अंतरिक्ष यात्री

7 वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों के बीच सुपरहिट, 9 करोड़ से अधिक लोगों ने किया सफर; चौंकाने वाले आंकड़े

8 12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे, UP में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर

9 राजस्थान की कानून-व्यवस्था पर CM भजनलाल शर्मा सख्त, अधिकारियों को कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

10 बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 8 अप्रैल तक 2.49 लाख हेक्टेयर में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसमें गेहूं की खेती सबसे अधिक प्रभावित हुई है। आम और लीची जैसी बागवानी फसलों को भी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा, मोदी सरकार इस संकट में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।

11 आज 11 अप्रैल हम सभी के लिए बहुत विशेष दिन है। आज भारत के महान समाज सुधारकों में से एक और पीढ़ियों को दिशा दिखाने वाले महात्मा ज्योतिराव फुले की जन्म-जयंती है। इस वर्ष यह अवसर और भी अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके 200वें जयंती वर्ष का शुभारंभ भी हो रहा है।

12 वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 पर्यटकों की मौत, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, मदद के लिए सेना पहुंची; सभी पंजाब के रहने वाले

13 भारतीय घरों में दुनिया के टॉप-10 बैंकों से ज्यादा सोना, इसकी कीमत ₹830 लाख करोड़; इतनी अमेरिका-चीन के अलावा किसी देश की GDP नहीं

14 IPL में राजस्थान की लगातार चौथी जीत, बेंगलुरु हारी, वैभव ने 26 बॉल पर 78 रन बनाए, 7 छक्के लगाए; जुरेल ने भी फिफ्टी लगाई

15 राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा, आंध्र प्रदेश में अगले 5 दिन आंधी-तूफान अलर्ट; शिमला में 46 साल बाद सबसे ठंडी अप्रैल की रात

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर