Explore

Search

April 12, 2026 4:17 am

जगत वल्लभ जैन दिवाकर स्तंभ का लोकार्पण सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। जैन दिवाकर चौथमल जी म.सा के नामकरण वाले दिवाकर स्तंभ का लोकार्पण चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य, डा.आई एम सेठिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष की अध्यक्षता और श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी के विशिष्ट आतिथ्य में शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड, दिवाकर मार्ग पर संपन्न हुआ। श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेश सेठिया और मंत्री सुधीर जैन के संयोजन में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में अनुष्ठान आराधिका पूज्य साध्वी डा कुमुदलता म.सा,स्वर साम्राज्ञी पूज्य साध्वी डा महाप्रज्ञा म. सा, पूज्य साध्वी डा पदमकीर्ति म.सा एवं राजकीर्ति म.सा की पावन निश्रा में आयोजित जैन दिवाकर स्तंभ के लोकार्पण के प्रारंभ में नवकार मंत्र की स्तुति कर साध्वी डा.कुमुद लता म सा ने मांगलिक श्रवण करवाया और मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मोली बंधन खोलकर जैन दिवाकर स्तंभ का अनावरण किया। जैन दिवाकर स्तंभ के चारों और सुंदर रंगोली बनाकर कृत्रिम रंगीन फूलों से पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाया गया और प्रताप सर्किल को जैन ध्वजा से सजाया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम प्रातः 7.15बजे सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रावक श्राविकाएं उत्साह से सम्मिलित हुए। जग में चमके जैन दिवाकर, चमक रहा भई चमक रहा जैन दिवाकर चमक रहा के उद्घोषों से वातावरण धर्ममय हो गया। तीन भागों में बनाए गए जैन दिवाकर स्तंभ के ऊपरी भाग पर चारों दिशाओं में पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर चौथमल जी म सा का विशाल चित्र लगाया गया है जो रात्रि में भी प्रकाशमान रहेगा।मध्य स्तंभ पर चारों ओर जैन चिन्ह अंकित कर परस्परो जीवनाग्रहम और आधार स्तंभ पर दो दिशाओं में नवकार मंत्र के साथ एक दिशा में चौथमल म सा के जीवन परिचय को अंकित किया गया है। लोकार्पण के पश्चात शहीद स्मारक पार्क में हुए एक सादे समारोह में साध्वी डा कुमुदलता ने चित्तौड़गढ़ में जैन दिवाकर स्तंभ के लोकार्पण के लिए श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेश सेठिया और मंत्री सुधीर जैन के विशेष प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विहार यात्रा सम्पन्न होने तक मार्ग में दिवाकर गुरु के नाम से दस नए सर्किल अथवा स्थान बनाने के संकल्प की यह महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे अन्य व्यक्ति और सामाजिक संस्थाएं और प्रेरित होंगी जिसका लाभ समाज को ही मिलेगा। उन्होंने चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या और नगर परिषद चित्तौड़गढ़ की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि शक्ति और भक्ति की नगरी चित्तौड़गढ़ में धर्म और श्रद्धा का श्री जैन दिवाकर स्तंभ केंद्र बनेगा। ये स्तंभ देश, विदेश से आने वाले पर्यटक और धर्मावलंबियों के लिए आस्था का केंद्र बना रहेगा। कार्यक्रम में श्री जैन दिवाकर महिला परिषद अध्यक्ष संगीता चिप्पड़,मंत्री स्मिता तरावत, जैन दिवाकर युवक परिषद अध्यक्ष अर्पित बोहरा,मंत्री कुलदीप सिरोया,पुलिस उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल,विभिन्न संघों और संगठनों के पदाधिकारी जिनमें अनिल पोखरना,नरेश भड़कत्या,अभय संजेती,डा आर एल मारू,राकेश पटवारी,वीरेंद्र पगारिया,सुरेश मेहता,मुकेश चिप्पड़,पारस डांगी, अनिल नाहर, मनसुख पटवारी,विमला सेठिया, सरोज नाहर, दिलखुश खेरोदिया, अजीत नाहर,अशोक छाजेड़,रोशन लाल चिप्पड़,अशोक मेहता,प्रकाश नाहर,विजय मालू,पवन पटवारी, नरेंद्र पोखरना, अनिल शिशोदिया,बलवंत बाघमार,प्रो सी एम रांका,राकेश सेठिया,निलेश पटवारी ,अशोक लोढ़ा,प्रवीण जैन,सुदर्शन बोलिया,प्रवीण बोहरा,मनोहर लाल सेठिया, सुनील बोहरा, अनिल भड़कत्या,नवीन पटवारी, विकास भड़कत्या, सुनील सिपानी, अपुल चिप्पड़ आदि उपस्थित रहे

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर