
◆विधायक आक्या सहित जिला कलक्टर ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
चित्तौड़गढ़। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को जिला मुख्यालय पर श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। किला रोड स्थित सांवरिया धर्मशाला के सामने अंबेडकर सर्किल पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित गणमान्य नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने उपस्थित जनसमूह को जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़