Explore

Search

June 23, 2026 11:24 am

हाईकोर्ट आदेश पर करीब 291 बीघा चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजगढ़ के पटवार हल्का मे प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आपको बता दे की कई वर्षो पुराने से हो रहे अतिक्रमण को हटाते हुए करीब 291 बीघा चारागाह भूमि को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के आदेशों की अनुपालना में की गई, जिसमें संबंधित राजस्व अधिकारियों को अतिक्रमण हटाकर भूमि को मूल स्वरूप में लाने के निर्देश दिए गए थे।

कार्रवाई से पूर्व प्रशासन द्वारा सीमांकन कर चिन्हांकन किया गया, जिसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में पटवार हल्का राजगढ के जोधपुरिया गांव की भूमि आराजी संख्या 1, 2, 243, 263, 265, 327, 341, 4, 5, 6 में से जेसीबी, टेक्टर की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया। मौके पर बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल लाल जीनगर, नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी अंजली सिंह और पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस भूमि पर अवैध कब्जे के कारण पशुओं के चरने में परेशानी हो रही थी,जो अब दूर हो सकेगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर