Explore

Search

September 23, 2026 3:23 pm

विश्व पृथ्वी दिवस पर पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

रावतभाटा। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में युवा आदर्श फाउंडेशन कोटा और राजकीय कला महाविद्यालय की राष्टीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के तत्वाधान में आज परिंडे बांधे गए तथा प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कोटा के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का संकल्प लिया गया। फाउंडेशन के संस्थापक पुलकित मेघवाल ने बताया कि पृथ्वी दिवस केवल धरती को बचाने का संकल्प नहीं है, बल्कि इस पर रहने वाले हर जीव की रक्षा का कर्तव्य भी है। बढ़ती गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। टीम ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर की छतों और बालकनी में कम से कम एक परिंडा अवश्य लगाएं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य रोशन भारती व स्टाफ ऊष्मा खानम, कल्पना श्रृंगी, टीकम सिंह व अजय प्रजापति, प्रगति सोनी, धीरज कुशवाह, प्रदीप मेघवाल आदि मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर