चित्तौड़गढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज चित्तौड़गढ़ इन दिनों पढ़ाई नहीं, बल्कि प्रशासनिक अनियमितताओं और भारी हंगामे के केंद्र में है। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स आज गुरुवार सुबह हड़ताल पर उतर आए। स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्हें पीने का पानी नही मिल रहा हैं। पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई और तीन दिन से मेस बन्द होने से बाहर जाना पड़ रहा हैं। कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर स्टूडेंट्स आज सुबह हड़ताल पर उतर आए और कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्टूडेंट्स का कहना हें कि पिछले तीन साल से नन्हे समस्याओं से अवगत करवाया जा रहा लेकिन उस पर कॉलेज प्रबंधन ध्यान नही दे रहा है। पिछले 3 दिनों से मेस बंद होने के कारण छात्रों को परीक्षाओं के समय बाहर खाना पड़ रहा है। हॉस्टल में पीने के साफ पानी की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एक ओर जहाँ छात्र धूप में खड़े होकर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं प्रिंसिपल डॉ. तिवारी का कहना है कि छात्र हड़ताल पर नहीं हैं। स्टूडेंट्स को उन्होंने जल्दी ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़