Explore

Search

August 25, 2026 2:38 am

जिला कलक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन, गुणवत्ता की सराहना

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार प्रातः पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा भोजन के स्वाद एवं गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर भोजन एवं विद्यालय से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा अधिकाधिक पौधारोपण एवं उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए।bइस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर