Explore

Search

October 22, 2026 4:49 am

पंचायत चुनाव का चुनावी महाकुंभ: त्योहारों के बीच प्रचार तेज़, परिसीमन के आक्रोश से बिगड़ सकते हैं सियासी समीकरण

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज, सलमान। त्योहारों की रंगत के बीच चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। नवरात्रि और दशहरा बीतने के बाद अब तीसरे और चौथे चरण के पंचायत चुनावों का चुनावी रण अब तेज होने वाला हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि नेताओं ने अपने निजी वोट बैंक और राजनीतिक फायदे के चक्कर में पास की पंचायतों से गाँवों को तोड़कर 7 से 10 किलोमीटर दूर दूसरी ग्राम पंचायतों में शामिल कर दिया है।

दीपावली से ठीक पहले हो रहे इस चुनावी महाकुंभ में गाँव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी हलचल तेज हो गई है। लेकिन इस बार मुद्दा सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि कई गांवों में परिसीमन को लेकर उपजा जनाक्रोश भी है, जो नेताओं के समीकरण बिगाड़ सकता है।
चित्तौड़गढ़ जिले में तीसरे चरण के तहत 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए ग्रामीण अपनी ताकत दिखाएंगे। कुछ उम्मीदवार पहले ही मैदान संभाल चुके हैं, तो कुछ जोर-शोर से प्रचार में जुटने जा रहे हैं। लेकिन इस चुनावी रंगत के बीच परिसीमन ने कई गांवों में आक्रोश पैदा कर दिया है। नए परिसीमन के बाद जिले में अब कुल 359 ग्राम पंचायतें हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नेताओं ने अपने निजी वोट बैंक और राजनीतिक फायदे के चक्कर में पास की पंचायतों से गाँवों को तोड़कर 7 से 10 किलोमीटर दूर दूसरी ग्राम पंचायतों में शामिल कर दिया है। जिले की भदेसर, कपासन, गंगरार, राशमी, बड़ीसादड़ी और बेगूं समेत कई पंचायत समिति क्षेत्रों में कुछ गांवों के ग्रामीणों ने उपखंड स्तर से जिला मुख्यालय तक विरोध जताया है। लंबी दूरी और प्रशासनिक झंझटों से परेशान ग्रामीणों ने परिसीमन का कड़ा विरोध करते हुए चुनाव बहिष्कार की चेतावनी तक दे डाली है।
एक तरफ उम्मीदवार जीत की बिसात बिछाने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ गांवों में परिसीमन से उपजा जनाक्रोश राजनीतिक समीकरण बिगाड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि त्योहारों के इस मौसम में गाँव की सरकार किसे मिलती है और जन-असंतोष का यह ऊँट किस करवट बैठता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर