Explore

Search

September 24, 2026 8:25 am

पानी में डूबने से तीन की मौत, एक लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। जिले के निम्बाहेड़ा और कपासन क्षेत्र में पानी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। इन हादसों में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक युवक अभी भी लापता है। पहली हृदयविदारक घटना निम्बाहेड़ा क्षेत्र के गम्भीरी डैम की हैं। यहाँ नहाने गए मामा और भांजी की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, दूसरी घटना कपासन के राजेश्वर तालाब की हैं। जहाँ दो युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर प्रशासन तुरंत हरकत में आया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन दूसरा युवक अभी भी लापता है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। कपासन तहसीलदार और भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। लापता युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर