Explore

Search

April 30, 2026 8:00 pm

चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान ने की शीतल जल की व्यवस्था

चित्तौड़गढ़। ग्रीष्म ऋतु की तीव्र गर्मी को ध्यान में रखते हुए चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान ने भीषण गर्मी से राहत के लिए शीतल जल की व्यवस्था की हे। अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया की राहगीरों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की है। इस पहल का उद्देश्य है राहगीरों को तेज धूप और गर्मी से राहत प्रदान करना। 

व्यापार महासंघ के मंत्री राजकुमार बज ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशासनिक जिला उपखंड अधिकारी बिनु देवल जी द्वारा किया गया एवं महोदया ने चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान को इस पुनीत कार्य के लिए शुभकामनाएं अर्पित करते हुए बताया कि व्यापार महासंघ पिछले कई समय से सामाजिक सरोकार के कार्यों में आगे रहा हे एवं निरंतर रूप से सामाजिक कार्य कर रहे हे भविष्य में भी इस तरह के कार्यों को निरंतर करे। कार्यक्रम अतिथि कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम जी ने महासंघ के कार्यों को सराहना करते हुए कहा चित्तौड़गढ़ शहर के व्यापारी वर्ग सदेव ही सामाजिक और आमजन के सहायता कार्यों में आगे रहता हे ।

सचिव प्रतीक बोहरा के अनुसार बस स्टैंड के सामने राहगीरों की सुविधा के लिए पहले प्याऊ का उद्घाटन किया गया हे एवं आगे आवश्यकता होने पर सुभाष फाटक पेट्रोल पंप के पास, चामटि खेड़ा चौराहा में ठंडे पेयजल के काउंटर लगाए जाएंगे एवं टेंट की व्यवस्था भरत की जागेटिया कृष्ण टेंट द्वारा निशुल्क करवाई गई।

 संस्थान के कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में कई व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों ने भी इस अभियान में सहयोग दिया और अपने स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल वितरण की व्यवस्था की है।

संस्थान के संरक्षक ओमप्रकाश लड्ढा सुरेश जैन नंदलाल बिलोची किरण डांगी एवं आदि पदाधिकारी गणों ने “गर्मी के मौसम में लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हमारा प्रयास है कि किसी भी व्यक्ति को पानी की कमी के कारण कठिनाई का सामना न करना पड़े। हम सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस सुविधा का उपयोग करें और जल की बर्बादी न करे। कार्यक्रम में लोकेंद्र भड़कतिया एवंत मेहता, शरद नामधर, प्रहलाद नामधार, गोविंद पटवा, राजेश सेठिया, मोहम्मद रफीक, मुकेश जाट, प्रमोद काबरा, प्रहलाद जागेटिया, हरीश गुरनानी, पिंटू मोदी, सतीश धुत, सुनील गोस्वामी, मुकेश वेद, विनोद चंदक, सत्यनारायण सुखवाल, मनीष बांगर, लव पोखरना आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर