










चित्तौड़गढ़। पत्रकारिता जब जुनून बन जाए और सच लिखना जब संकल्प, तब जन्म होता है एक ऐसे माध्यम का जो केवल खबर नहीं, बल्कि जनता की आवाज बन जाता है। चित्तौड़गढ़ की पावन धरा से वर्ष 2021 में शुरू हुआ ‘माय सर्कल न्यूज’ का सफर आज अपने गौरवशाली 5वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। अनुभव की नींव और निर्भीक नेतृत्व
माय सर्कल न्यूज की सफलता के पीछे इसके एमडी का लंबा पत्रकारीय अनुभव और विजन है। माय सर्कल न्यूज में एमडी ने डिजिटल मीडिया की ताकत को पहचानते हुए ‘माय सर्कल न्यूज’ की नींव 2021 में रखी। उनका उद्देश्य स्पष्ट था- माय सर्कल न्यूज के वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, एक्स और व्हाट्सएप के जरिए आप तक निष्पक्ष, विश्वसनीय और निर्भीक खबरें पहुंचना।
◆हर खबर पर पैनी नजर: ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग
इन पांच वर्षों में ‘माय सर्कल न्यूज’ ने हर वर्ग और हर मुद्दे को प्रमुखता दी है। संस्थान की ताकत उसकी विविधता और गति रही है।
- शिक्षा और प्रशासन: सरकारी योजनाओं को जन तक पहुंचना, शिक्षा, हेल्थ और प्रशासनिक खबरों पर निरंतर कवरेज।
- किसान और बाजार: किसानों को मंडी भाव और खेती-बाड़ी की सटीक जानकारी देना।
- अपराध और राजनीति: क्राइम की खबरें हो या राजनीति के गलियारों की हलचल, सटीक विश्लेषण के साथ आप तक खबर पहुंचाना।
- जन-सरोकार: धरना-प्रदर्शन, घटनाएं- दुर्घटनाएं और जन-आंदोलनों की ग्राउंड जीरो रिपोर्टिंग के जरिए जनता की पीड़ा को शासन तक पहुँचाना
“हमारी सफलता का असली श्रेय हमारे लाखों जागरूक यूजर्स को जाता है, जिन्होंने हम पर अटूट विश्वास दिखाया। हमारा उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।”
– टीम माय सर्कल न्यूज
डिजिटल क्रांति के इस युग में जल्द ही माय सर्कल न्यूज का अपना ऐप (App) लॉन्च होने जा रहा है। यह ऐप न केवल खबरों का जरिया होगा, बल्कि एक ऐसा मंच होगा जहाँ यूजर्स भी अपनी बात रख सकेंगे। यह पहल ‘सिटिजन जर्नलिज्म’ को बढ़ावा देने और जनता को सीधे खबरों से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
माय सर्कल न्यूज की इस सफलता के असली हकदार इसके लाखों यूजर्स हैं। हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आप अपने आस-पास की घटनाओं और समस्याओं की जानकारी हमें सीधे भेजें। आप हमें व्हाट्सएप 92140-30782 या मेल- www.mycirclenews.com पर आप अपनी खबर फोटो व वीडियो समेत भेज सकते हैं। माय सर्कल न्यूज अपने वेब पोर्टल www.mycirclenews.com के साथ-साथ अब www.mycirclenews.in पर भी खबरें पढ़ सकेंगे।
माय सर्कल न्यूज परिवार की ओर से समस्त यूजर्स का हार्दिक आभार…
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़