Explore

Search

May 6, 2026 6:27 pm

अखिल भारतीय आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू


चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-14 बालिका वर्ग) का उद्घाटन समारोह बुधवार को सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ में हुआ। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की कार्यवाहक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता के संयोजक विकास चंद्रप्रकाश गोयल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल के फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य अतिथि ने सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के स्कूल वाईस कैप्टेन कैडेट करन जोहरर के नेतृत्व में आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके साथ ही स्कूल वाइस कैप्टन द्वारा सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं सच्ची खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्सए राय (हरियाणा)ए संस्कार वैली स्कूलए भोपाल (मध्य प्रदेश)ए सिंधिया कन्या विद्यालयए ग्वालियर (मध्यप्रदेश)ए हैदराबाद पब्लिक स्कूलए बेगमपेट (तेलंगाना)ए सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ए (राजस्थान)ए पाइन ग्रोव स्कूलए सोलन (हिमाचल प्रदेश) एवं विद्या देवी जिंदल स्कूलए हिसार (हरियाणा) सहित कुल सात स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं।
बुधवार को हुए उद्घाटन मैचों में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ए (राजस्थान) एवं पाइन ग्रोव स्कूलए सोलन (हिमाचल प्रदेश) के मध्य हुए मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने पाइन ग्रोव स्कूलए सोलन को 6-1 से हराया। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्सए राय (हरियाणा) एवं संस्कार वेली स्कूल भोपाल (मध्य प्रदेश) के मध्य हुए मुकाबले में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्सए राय (हरियाणा) ने संस्कार वेली स्कूल भोपाल को 1-0 से हराया। सिंधिया कन्या विद्यालयए ग्वालियर (मध्यप्रदेश) एवं हैदराबाद पब्लिक स्कूलए बेगमपेट (तेलंगाना) के मध्य हुए मुकाबले में सिंधिया कन्या विद्यालयए ग्वालियर ने हैदराबाद पब्लिक स्कूलए बेगमपेट को 3-0 से हराया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर