Explore

Search

September 23, 2026 12:17 pm

यूथ कांग्रेस चुनाव: चित्तौड़गढ़ में बढ़ी कलह, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

चित्तौड़गढ़। यूथ कांग्रेस के चुनाव जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं, चुनावी सरगर्मी अब आपसी रंजिश जैसी धमकियों में तब्दील होती जा रही है। जिले में ई-मतदान की प्रक्रिया के बीच एक ऑडियो क्लीप वायरल हुई हैं। जिसने संगठन के भीतर मची गुटबाजी और कलह को सरेआम उजागर कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे इस ऑडियो में काटुन्दा निवासी हीरा लाल गुर्जर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज धाकड़ को फोन पर धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। हीरालाल गुर्जर द्वारा मनोज गुर्जर को अत्यंत भद्दी गालियां दी गई हैं। कथित तौर पर रविराज के पक्ष में मतदान और प्रचार करने को लेकर हीरालाल ने अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। बातचीत के दौरान हीरालाल ने मनोज को बेगूं में आकर ‘देख लेने’, मारपीट करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। यूथ कांग्रेस के चुनाव में वर्तमान में कई टीमें गांव-गांव जाकर ई-मतदान करवा रही हैं। प्रत्याशियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है, लेकिन इस ऑडियो के सामने आने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच डर का माहौल है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर