Explore

Search

August 7, 2026 11:59 pm

चित्तौड़गढ़: रेणु कंवर शहर व गायत्री चौधरी ग्रामीण महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष नियुक्त

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने रेणु कंवर राठौड़ को चित्तौड़गढ़ शहर एवं गायत्री चौधरी को चित्तौड़गढ़ ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस पद पर मनोनीत होने के बाद रेणु कंवर राठौड़ एवं गायत्री चौधरी ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी संगठन की मजबूत करने और महिलाओ को कांग्रेस से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। अनुशंसा पर उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत का आभार व्यक्त कर कहा कि मार्गदर्शन लेकर जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

दोनो के मनोनयन पर चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधियो एवं पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा, प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह, जिला अध्यक्ष यशोदा पुरोहित का आभार व्यक्त किया है।

नवरतन जीनगर
प्रवक्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़
मो 9829675337

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर