Explore

Search

May 11, 2026 6:14 pm

बेगूं थाना पुलिस की कार्रवाई, कार सहित मादक पदार्थ जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार

बेगूं। बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार जब्त की है।
बेगूं थानाधिकारी कमलचन्द मीणा के नेतृत्व में कानि ललितसिंह, कानि धर्मेन्द्र, कानि रमेश, कानि बालकिशन, कानि मनोहर एवं चालक रतनसिंह की टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा रविवार को एनएच 27 पर चित्तौड़गढ़ से कोटा जाने वाले मार्ग पर गौरला गांव जाने वाली सड़क से करीब 50 मीटर पहले नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई आई 20 कार आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर कार भगाने लगा। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्टॉप स्टिक लगाकर वाहन के टायर पंचर किए और पीछा कर कार को रुकवाया।
पुलिस ने कार चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दिलखुश पुत्र बिरदाराम मेघवाल (23) निवासी चौड़ा, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण बताया। तलाशी के दौरान कार से 40 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मादक पदार्थ एवं तस्करी में प्रयुक्त हुण्डई आई-20 कार को जब्त कर आरोपी दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बेगूं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर