Explore

Search

September 22, 2026 11:23 pm

मेंटेनेंस के चलते बेगूं क्षेत्र मे कल मंगलवार को 4 घंटे बंद रहेगी बिजली

बेगूं। विद्युत निगम द्वारा 33 केवी लाइन नन्दवाई और मेघपुरा पर अति आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार को कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता गिरिराज प्रसाद मेहर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण 33/11 के.वी. जी.एस.एस. (ग्रिड सब-स्टेशन) गुणता, नन्दवाई, माधोपुर, मेघपुरा, मण्डावरी और काकाजी का अनोपपुरा ग्रिड से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। उपर्युक्त सभी ग्रिडों से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडरों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल की जाएगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर