Explore

Search

May 26, 2026 2:18 am

46 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा और कंटेनर जब्त, अंधेरा का फायदा उठा तस्कर फरार

चित्तौड़गढ़। उदयपुर रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गंगरार थाना पुलिस ने जिले की गत वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 46 क्विंटल 25 किलो 810 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। एनएच-48 पर संदिग्ध कंटेनर की तलाशी के दौरान मुरमुरे के कट्टों की आड़ में छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है, जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पकड़े गए अफीम डोडाचूरा की कीमत करीब 7 करोड़ आंकी जा रही हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आई.जी.पी. रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरुद्ध चलाये गये अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही हेतु एएसपी मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी गंगरार शिवप्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण एवं कार्यवाहक थानाधिकारी आजाद पटेल के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस थाना गंगरार की टीम द्वारा एन.एच. 48 पर एक संदिग्ध कंटेनर को डिटेन कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर उपर की तरफ मुरमुरे (चावल की फुल्ली) के कटटे भरे हुए थे। गहनता से जांच करने पर चावल की फुल्ली की आड मे पीछे रखे 231 प्लास्टिक के कटटों में करीब 46 क्विंटल 25 किलोग्राम 810 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा छुपाकर रखा हुआ पाया गया। कंटेनर चालक रात्री का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जप्त शुदा अवैध अफीम डोडाचूरा एवं कंटेनर को नियमानुसार जब्त किया जाकर पुलिस थाना गंगरार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्तशुदा अफीम डोडाचूरा का परिवहन करने वाले चालक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में तलाश एवं अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही चितौडगढ़ जिले की गत वर्षों में सबसे बड़ी कार्यवाही है।
कार्यवाही करने वाली टीम में एएसआई शैतान सिंह, हैडकानि विक्रम सिंह, कानि. भम्भुराम, बाबुलाल, चालक देवकिशन शामिल थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर