
घोसुण्डा। घोसुण्डा में ईद उल अजहा का त्यौहार गुरुवार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े और रंगीन टोपी पहनकर एकत्रित हुए। मंसूरी समाज अध्यक्ष अयुब मंसूरी ने बताया कि ईद उल अजहा त्याग और बलिदान का पर्व है। इस दिन हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के द्वारा दी गई कुर्बानी और समर्पण की भावना को याद किया जाता है। ईदगाह में इमाम सत्तार मास्टर साहब ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की दुआ की। समस्त मुस्लिम समाज के साथ-साथ घोसुण्डा के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने भी ईद की शुभकामनाएं दीं। नमाज के बाद ईदगाह से एक भव्य जुलूस निकाला गया जो बस स्टैंड, प्रजापत मोहल्ला, सराफा बाजार, जीनगर मोहल्ला, लक्ष्मीनाथ बड़े मंदिर, सदर बाजार, मंसूरी मस्जिद, तेली मोहल्ला, कलालों का मोहल्ला और कागजी की मस्जिद होते हुए संपन्न हुआ सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अधिकारी चंदेरिया मोतीलाल सारण एवं पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेश कुमार चौधरी और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह मय जाब्ता मौके पर मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि ईद उल अजहा का पर्व इस बार विशेष भव्यता के साथ मनाया गया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़