Explore

Search

June 7, 2026 3:02 am

निकुम्भ थाना क्षेत्र मे तस्करी से अर्जित 1 करोड़ रुपये की अवैध चल अचल संपत्ति फ्रीज

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना निकुम्भ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरणों में संलिप्त तस्कर रतनलाल जाट की लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों को फ्रीज कराया है।

सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा स्थायी अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आरोपी के मकान सहित चार वाहनों को फ्रीज कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि  पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड तथा तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  एएसपी  मुकुल शर्मा  के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप  के सुपरविजन में थाना सर्किल के रतनलाल पिता जमनालाल जाति जाट निवासी उठेंल थाना निकुम्भ के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस थाना डबोक जिला उदयपुर , पुलिस थाना रेवदर जिला सिरोही, पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर एवं थाना भादसोडा जिला चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज होने से जांच की जाकर रतनलाल जाट द्वारा अवैध रूप से अर्जित सम्पति (मकान) आराजीयात पटवार हल्का पिण्ड मे खाता नम्बर 184 व खसरा नम्बर 210 मे निर्मित मकान व तथा रतनलाल अपने पुत्र राजमल पिता रतनलाल जाट के नाम पर अवैध रूप से अर्जित चल सम्पति निम्न वाहन स्कार्पियो गाडी, मोटरसाईकिल,  स्कुटी , ट्रेक्टर को  दिनाक 04 मई 2026 को फ्रीजिंग हेतु COMPETENT AUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM(FOP) A & NDPS ACT DELHI को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी बाद सुनवाई के COMPETENT पAUTHORITY & ADMINSTRATOR SAFEM (FOP)A & NDPS ACT DELHI भारत सरकार द्वारा रतनलाल जाट के आलीशान मकान व रतनलाल के पुत्र राजमल के नाम पंजिकृत चार वाहनो को फ्रीजिंग का स्थाई अनुमोदन आदेश हुआ। जिस पर उक्त मकान व वाहनो को फ्रिज किया गया। उक्त मकान व वाहनो की कीमत 01 करोड रूपये है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर