Explore

Search

September 22, 2026 6:26 pm

खेतों के जाने के रास्ते बदहाल, लोगों ने जताई नाराजगी

उदयपुर। डबोक क्षेत्र के मेड़ता गांव में किसानों की वर्षों पुरानी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान एकत्रित हुए। किसानों ने खेतों तक जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति, गंदगी और अतिक्रमण को लेकर पंचायत और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत केवल आश्वासन और समय पर समय दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
आक्रोशित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने यह भी बताया कि कई बार उन्होंने अपने खेतों तक पहुंचने के लिए खुद की जेब से पैसे खर्च कर रास्ते सही करवाएं लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि अब वे केवल वादे नहीं, बल्कि कार्रवाई चाहते हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर