Explore

Search

June 12, 2026 3:41 am

केमिकल अपशिष्ट मामला: जिला कलक्टर ने जूस पिलाकर तुड़वाया आमरण अनशन, दोषियों पर कार्रवाई शुर, जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में पिछले दिनों बड़े पैमाने पर ‘जिरोफिक्स’ केमिकल वेस्ट डाले जाने के विरोध में चल रहा जनांदोलन गुरुवार को जिला कलक्टर की समझाइश के बाद स्थगित हो गया। क्षेत्र की जनता इस मुद्दे को लेकर गत 26 मई से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही थी। गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू स्वयं बड़ीसादड़ी स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं और वहां आमरण अनशन पर बैठे चार आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि क्षेत्र में फैले केमिकल अपशिष्ट को वापस उठाने के कार्य में तेजी लाई जाएगी और शुक्रवार से अतिरिक्त संसाधन लगाकर इसे पूरी तरह साफ कराया जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग (आरएसपीसीबी) द्वारा जारी अनुमति स्थल के बजाय ठेकेदारों ने लापरवाही बरतते हुए दूसरी जगह पर जिरोफिक्स वेस्ट डंप कर दिया था। इस अवैध डंपिंग में दो स्थानीय खातेदारों की सहमति भी सामने आई है। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों खातेदारों के खिलाफ राजस्व अधिनियम की धारा 177 के तहत उनकी खातेदारी रद्द कर बेदखल करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला कलक्टर ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, सुपरविजन में लापरवाही बरतने पर संबंधित पटवारी को नोटिस जारी किया गया है। प्रदूषण विभाग को पत्र लिखकर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में और भी अधिकरियों पर गाज गिर सकती हैं।

सांसद सीपी जोशी ने प्रदूषण बोर्ड को घेरा

इस पूरे मामले में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बड़ीसादड़ी क्षेत्र में करीब 10 लाख मीट्रिक टन घातक जिरोफिक्स वेस्ट डाले जाने की अनुमति और प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा किया है। सांसद ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर