Explore

Search

June 20, 2026 2:58 am

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया श्रमदान

चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व नेता प्रतिपक्ष ससद राहुल गांधी का जन्मदिन जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया एवं मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान के सह प्रभारी ऋतिक मकवाना की उपस्थिति में आज सुबह 7:30 बजे श्रमदान करते हुए मनाया गया। जिला महामंत्री अहसान पठान ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व ससद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी ऋतिक मकवाना की उपस्थिति में स्टेशन रोड़ स्थित जैन धर्मशाला के बाहर कार्यालय स्टेशन मार्ग पर दोनों और सफाई करते हुए श्रमदान किया गया। इस दौरान मकवाना व सिसोदिया ने कहा कि गांधी कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने हमेशा देश के हर वर्ग की बात करी है एवं उनके भविष्य के बारे में चिंतित रहे हैं। देश के नौजवान किसान व्यापारी महिला छात्र-छात्राओं के लिए वह देश के सभी वर्गों के हितों के लिए उनका संघर्ष हमेशा जारी रहता है। गांधी का जन्मदिन सादगी पूर्वक एवं स्टेशन मार्ग पर निसहाय को जलपान कराते हुए मनाया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव डॉक्टर ललित बोरीवली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह सांखला, शहर कांग्रेस के अनिल सेठी, जिला सचिव दिनेश गुर्जर, रफीक खान, मंडल अध्यक्ष विनोद लढ्ढा, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, चक्षु शर्मा, शिल्पन साहू, गोटू अली, अजय लोट, निर्मल जैन, गजानद गुर्जर, सेवादल जिला महिला मुख्य संगठन सना खान, आईटी सेल के शिव प्रकाश माली, इंटक के विमल जैन, महावीर नागौरी, कैलाश भूतड़ा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव संजय सेन, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किशनलाल दसोरा, वीडी दशोरा, पवन मेडतवाल, मोहम्मद फारूक नीलघर, आशीष त्रिवेदी, राहुल गाडरी, जीवन सिंह, मनोहर सेन, खुमेंदर गुर्जर, प्रकाश जाट, लहरू लाल गाडरी, नरेंद्र लोहार, संजय राव, मनोज रेगर, हिमांशु राजपूत, राहुल गवारिया, प्रभु लाल रेगर, सुनील कुमार, रवि जायसवाल, आशीष रंजन, शुभम धाकड़, रतन गाडरी, रमजान छीपा, याकूब खान ल, जितेंद्र मीणा समेत कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर