
चित्तौड़गढ़। महेश नवमी के उपलक्ष्य में महेश क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय माहेश्वरी बेडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रम के साथ रविवार को जिला क्लब में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमेन महेश ईनाणी व अध्यक्षता अनिल ईनाणी ने की।
प्रतियोगिता संयोजक कृष्ण गोपाल हेड़ा ने बताया की महेश नवमी के उपलक्ष्य में महेश क्लब चित्तौडगढ़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय माहेश्वरी बेडमिंटन प्रतियोगिता मे 15 वर्ष बालक आयु वर्ग में निशित काबरा प्रथम व भाग्येश पोरवाल द्वितीय रहे। इसी वर्ग में डबल्स में निशित काबरा व अर्नव नुवाल प्रथम तथा जय धूत व वेदांत तोषनीवाल उप विजेता रहे। 18 आयुवर्ग बालिका में वंशिका काबरा विजेता व सानवी ईनाणी उप विजेता रही। महिता एकल प्रतियोगिता में अंजली अजमेरा विजेता व सौम्या ईनाणी उपविजेता रही। इसी क्रम में 15 से 30 वर्ष आयुवर्ग पुंरूष एकल प्रतियोगिता में शिवम जागेटिया विजेता व अनय मूंदड़ा उप विजेता रहे। इसी वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में अनय मूंदड़ा व कार्तिकेय जागेटिया विजेता तथा नीलेश मालू व केशव मालू उपविजेता रहे। 30 से 50 आयुवर्ग पुरूष एकल प्रतियोगिता में लोकेश जागेटिया विजेता व सिद्धार्थ लढ्ढा उप विजेता रहे। इसी वर्ग की डबल्स प्रतियोगिता में कृष्ण गोपाल हेडा व सिद्धार्थ लढ्ढा विजेता तथा गौरव तोतला व सौरभ सोमानी उप विजेता रहे। 50 वर्ष से अधिक आयुंवर्ग पुरूष एकल स्पर्धा में सुनील गगरानी विजेता व दिनेश हेड़ा उप विजेता रहे। इसी वर्ग की डबल्स स्पर्धा में दिनेश हेड़ा व लोकेश सोनी विजेता तथा जगदीश नामधराणी व अनिल ईनाणी उपविजेता रहे। अतिथियो द्वारा विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गोपाल मुंदड़ा, राजेन्द्र पोरवाल, राजेन्द्र नामधराणी, लोकेश सोनी सरंक्षक शांतीलाल पुंगलिया, सुनील मालीवाल, सतीश ईनाणी, गोपाल समदानी, दिनेश हेड़ा, नरेन्द्र भण्डारी, कृष्ण गोपाल पुंगलिया, जगदीश नामधराणी व घनश्याम पलोड़ सहित बड़ी संख्या मेें समाजजन उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़