Explore

Search

June 24, 2026 2:11 am

प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 31 जनवरी 2027 को, बैठक आयोजित

बेगूं। प्रजापति समाज की बैठक शक्तिपीठ जोगणिया माता जी परिसर में आयोजित की गई। प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन जोगणिया माता जी में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 31 जनवरी 2027 को आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में समाज हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रत्येक वर एवं वधु पक्ष से 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि ली जाएगी। वहीं समाज ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए यह सराहनीय निर्णय भी लिया कि जिन वर या वधु के पिता नहीं हैं, ऐसे जोड़ों का विवाह समिति द्वारा पूरी तरह निशुल्क कराया जाएगा तथा उनसे किसी प्रकार की पंजीयन राशि नहीं ली जाएगी।
इस दौरान जोगणिया माता जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा समाज जनों को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि का स्थान दिखाया गया। ट्रस्ट के इस सहयोगात्मक कदम का समाज के लोगों ने स्वागत किया और शीघ्र ही सामुदायिक भवन निर्माण की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
    विवाह सम्मेलन के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गिरधारी लाल प्रजापति (पाछूंदा) को सम्मेलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
   बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि जोगणिया माता जी के आशीर्वाद, मंदिर ट्रस्ट के सहयोग तथा समाज के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन ऐतिहासिक और सफल होगा। वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची को रोकने, जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज बंधुओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विवाह पंजीयन, भोजन, टेंट एवं अन्य व्यवस्थाओं पर आगामी बैठक  में निर्णय लिया जाएगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर