
चित्तौड़गढ़। मेढ़की महादेव एवं सेमलपुरा घाटा बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं दम्पत्तियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाली गैंग का जिला विशेष टीम एवं बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार एवं एक आरोपी को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जिला चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा में लूट एवं चोरी की कुल 07 वारदातों का खुलासा हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि भैरूलाल मेघवाल उम्र 34 साल निवासी मधुबन चितौडगढ़ ने बस्सी थाने पर एक लिखित रिपोर्ट दी कि 29 मई 2026 को मैं व मेरी पत्नि भगवती मेघवाल स्कूटी से मिंडकी महादेव, धोरडिया पर दर्शन करने के लिए आये थे दोपहर 03.00 बजे 03 व्यक्ति मोटर साईकिल पर आये तथा हम दोनो पति-पत्नि के मोबाईल व मेरी पत्नि के नाक व कान में पहने हुए जेवरात कान में पहनी 02 सोने की बाली, नाक मे पहना सोने का कांटा व 01 चांदी की अंगूठी व गले में पहनी चांदी की चैन तथा 1500 रू. नगद लूट कर लेकर चले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण अनसंन्धान एएसआई हंसराज द्वारा शुरु किया इसी प्रकार की घटना लगातार मिंडकी महादेव व सेमलपुरा घाटा पर होने से मामले की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी मुकुल शर्मा एवं डीएसपी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के पर्यवेक्षण में उक्त वारदातों के खुलासा के लिए जिला विशेष टीम व थानाधिकारी बस्सी चम्पाराम मय जाप्ता की टीम का गठन किया गया
गठीत टीम द्वारा घटना स्थल के रुट का पता किया गया व रुट में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे व इसी तरह की वारदात करने वाले पुराने चालान शुदा अपराधियों का रिकार्ड प्राप्त किया गया घटना स्थल का तकनीकी रूप से साक्ष्य इकठे किये गये उन्ही साक्ष्यों के आधार पर घटना घटित करने वाले तीनों मुल्जिमों का नाम जद किया किया गया व टीमों द्वारा लगातार दबिसे देकर वारदात करने वाले 2 मुलिज्मो को गिरफतार किया गया जिनकी पुछताछ पर जिले व अन्य जिले की 7 वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस ने विष्णु पिता चन्दनिया कन्जर निवासी मंडावरी थाना बेंगू, किशन पिता आशाराम कन्जर निवासी मंडावरी थाना बेंगू को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपितों के द्वारा की गई वारदातों का खुलासा हैं।
● पूछताछ में वारदातें कबूली
- करीब 7 महिने पहले मोटर साईकिल हीरो एचएफ डिलेक्स तारापिपली बेगू से चोरी की
- करीब एक महिने मिन्डकी महादेव मदिर के निचे स्कुटी सवार दम्पती से मोबाईल फोन व सोने के जेवरात व नगदी की लूट की थी
- करीब एक माह पहले उसी जंगल के अन्दर एक मोटर साईकिल वाले आदमी व औरत के हाथ में पहनी की चांदी की चुडीया, गले में पहने सोने का मादलिया व नगदी की लूट की थी
- करीब 20 दिन पहले एक दम्पती से नगदी लूट की थी
- करीब पन्द्रह बीस दिन पहले एक कार वाले जिसमें एक औरत जिसके जेवरात व नगदी की लूट की।
- करीब एक माह सेमलपुरा चौराये से बिजयपुर, अभयपुर घाटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोटर साईकिल पर पर सवार एक आदमी व औरत के साथ सोने, चाँदी के जेबरात व नगदी की लूट की।
- करीब 3 माह पहले बरुदनी जगलों में बकरी चराने वाली औरत के जुवरात लूट की वारदात की।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़