Explore

Search

September 24, 2026 7:48 pm

ABVP के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक

बेगूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं नगर द्वारा आगामी 9 जुलाई को आयोजित होने वाले विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कु. अदिति कंवर भाटी का प्रवास रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का वितरण तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगर के विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री पवन जोशी नगर सह मंत्री प्रिंसी कोठारी, पूरण दमामी, पृथ्वी भाटी, कला मंच संयोजक गायत्री वैष्णव इकाई अध्यक्ष उमेश धाकड़ ,पूर्व इकाई अध्यक्ष हिमांशु धाकड़, सोशल मीडिया संयोजक नीरज धाकड़, नारायण खटीक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर