
चित्तौड़गढ़। पुलिस ने शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वारदात 4 जुलाई को चित्तौड़गढ़ शहर के द्वारिका धाम कॉलोनी में घटित हुई थी। परिवादी संजय सालवी जब अपने दोस्त के साथ रास्ते में रुके थे, तभी मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और रुपयों से भरा बैग तथा मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गए। शहर में दिनदहाड़े हुई 2 लाख रुपए की लूट का मामला ट्रेस आउट करने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर 6 आरोपियों को धर दबोचा। जांच में सामने आया कि शातिर बदमाशों ने उस समय से पीड़ित का पीछा शुरू कर दिया जब उसने अलग-अलग एटीएम से नकदी निकाली थी। पीड़ित कार में बैठकर रुपए गिन रहा था उसी समय बदमाशों ने अंदाजा लगा दिया कि बड़ी रकम हैं। बदमाशों में मौका पाते ही शहर के द्वारिका धाम कॉलोनी में बैग में रखी नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंची और पुलिस ने दीपक पिता केशुराम खटीक उम्र 26 वर्ष निवासी मोक्षधाम के पास कच्ची बस्ती सैंथी सदर पुलिस थाना चितौड़गढ़, अस्मित राठौड़ पिता मुकेश राठौड़ जाति हरिजन उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर कच्ची बस्ती सैंथी थाना सदर चितौड़गढ़, आदित्य खोखर पिता किशनलाल खोखर जाति हरिजन उम्र 20 वर्ष निवासी बापू नगर कच्ची बस्ती सैंथी थाना सदर चितौड़गढ़, पवन पिता उदयलाल मेघवाल उम्र 20 वर्ष निवासी रामनगर कच्ची बस्ती सैंथी थानासदर चितौड़गढ़ हाल मुकाम सतपुड़ा थाना चन्देरिया जिला चितौड़गढ़, धीरज पिता लालचन्द बैरवा उम्र 22 वर्ष निवासी बीज गोदाम के पीछे पंचवटी सैंथी
थाना सदर चितौड़गढ़, पवन पिता खेमदास जाति वैष्णव उम्र 25 वर्ष निवासी सैंथी थाना सदर चितौड़गढ़ को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई राशि, एटीएम कार्ड, एप्पल मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। वारदात में शामिल 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी लगातार छापेमारी कर रही है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़