Explore

Search

September 23, 2026 11:00 am

मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर को कपासन में

कपासन। दरगाह हजरत दीवाना शाह सा. र.अ. में उदयपुर संभाग का दूसरा मंसूरी इज्तिमाई शादी सम्मेलन 18 अक्टूबर रविवार को आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियों व रूपरेखा हेतु बैठक सम्पन्न। मंसूरी एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी की सदारत मे तिलावते कलामे पाक से बैठक का आगाज हुआ। सोसायटी सचिव जाहिद मोहम्मद मंसूरी के अनुसार, पीरे तरीकत हजरत डॉ. सय्यद जलालुद्दीन अशरफ अशरफी उर्फ कादरी मियां (सरबराहे आला मखदूम अशरफ मिशन पण्डवा शरीफ बंगाल) की कयादत में सम्मेलन सम्पन्न होगा।
लड़का और लड़की दोनों पक्षों से अलग-अलग 21 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जायेगी। सभी जोड़ों को घरेलू उपयोगी तोहफे दिए जायेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 13 सितम्बर निर्धारित की गई है। बैठक में सोसायटी के खजान्ची मोहम्मद युसुफ मंसूरी (इंजीनियर), पूर्व उपसरपंच आजाद हुसैन सांवरियाजी, मोहम्मद युसुफ, फिरोज मोहम्मद नाथद्वारा, अलादीन मंसूरी कुवांरिया, निसार मोहम्मद अगवान भींडर, एडवोकेट शाहहसन मंसूरी मांगरोल (निम्बाहेड़ा) एवं एडवोकेट शरीफ मोहम्मद मंसूरी भीमगढ़ एवं मोहम्मद अब्बास अशरफी, मोहम्मद इस्माईल गौरी आदि ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर