
कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के (यौमे विलादत) जन्मदिवस के मौके पर 25 मोहरर्म, शनिवार 11 जुलाई को परचम कुशाई (झण्डा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही बाबा हुजूर के 85वें उर्स की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। दरगाह वक्फ कमेटी के ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार बाबा हुजूर के यौमे पैदाईश के मौके पर शनिवार बाद नमाज़े असर के आस्ताना ऐ आलिया एवं बुलन्द दरवाजा पर परम्परा अनुसार परचम कुशाई (अलम) की रस्म अदा की जायेगी।
इस मुबारक मौके पर अहमद कबीर मंजील मे शनिवार प्रातः 11 बजे से दीवाना शाह माध्यमिक विद्यालय एवं मदरसा दीवाना शाह के छात्र/छात्राओं द्वारा हम्द, नात, बाबा हुजूर की शान मे मनकबत व तकरीर पेश की जाएगी।
बाबा हुजूर हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. का जन्म डीसा-पालनपुर जिला बनासकांठा (गुजरात) मे 25 मोहरर्म 1292 हिजरी, 4 मार्च 1875 ईस्वी गुरूवार को कुरेशी मोहल्ला मे अब्दुल कादिर कुरेशी के घर जेनब बाई की कोख से हुआ था। इस खुशी मे हर साल अलम पेश करने की रस्म अदा की जाती है।
बाबा हुजूर का 85वां उर्स ईन्शा अल्लाह 21 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई (6 सफर से 8 सफर) को जोहर की अज़ान से पहले कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा। झण्डा चढाने की रस्म के साथ ही 85वें उर्स की चहल-पहल शुरू जाएगी व जायरीन के आने जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़