Explore

Search

September 22, 2026 10:49 am

दीवाना शाह साहब के उर्स की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली आवश्यक बैठक, दिए दिशा-निर्देश

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. के 85वें तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई बैठक।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार 21 जुलाई से 23 जुलाई 6 सफर से 8 सफर तक तीन दिवसीय उर्स की व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका की अध्यक्षता में उपखण्ड कार्यालय में सभी विभाग के अधिकारीगण एवं दरगाह कमेटी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक मे निम्नलिखित निर्णय लिये गए।
बिजली विभाग द्वारा उर्स में बिजली व्यवस्था सुचारू रहे व लाईन मेन की ड्यूटी लगाई जाये जो वक्फ कमेटी के सम्पर्क में रहे। जलदाय विभाग प्रतिवर्ष की भांति दरगाह कमेटी कहे वहां पर अस्थाई नल कनेक्शन लगाया जाएं। चिकित्या विभाग द्वारा एक चिकित्सक, नर्स मेल व फिमेल दरगाह परिसर के बाहर के कमरों में लगाया जाये एवं 24 घण्टे एम्बूलेन्स मय वाहन चालक उपलब्ध रहे। लोक निर्माण विभाग आर.एस.आ.डी.सी. द्वारा चित्तौडगढ़ से कपासन मार्ग पर सडक मरम्मत कराना, स्पीड ब्रेकर बनाना, संकेतक एवं बस स्टेण्ड से रेल्वे स्टेशन तक स्पीड ब्रेकर पर सफेद वार्निश कराये, पुलिस विभाग द्वारा रेल्वे स्टेशन की तरफ रोकथाम हेतु बेरीकेटिंग करवा बाईपास से वाहन गुजारने, हाईवे से कोर्ट तक वन वे वाहन गुजारने, भारी व हल्के वाहन की पृथक-पृथक पार्किंग व्यवस्था हर साल की भाँति करे। रोडवेज विभाग अतिरिक्त बसे लगाये। उर्स अवधि नगरपालिका द्वारा दरगाह के आगे-पीछे व गांव मे जगह-जगह सी.सी. टीवी कैमरे लगवाएं एवं प्रतिदिन दरगाह के बाहर जायरीन के पीने हेतु टेंकर व्यवस्था, दरगाह के आगे-पीछे सड़क पर सभी खड्डे भरना, रोड़ व नालियों की प्रतिदिन सफाई, रोड लाईट, हाईवे चैराहा से स्टेशन तक आवारा पशु विचरण ना करे, ए.सी.जे.एम. के निवास स्थान से हाईवे चैराहा तक दोनो ओर के ठेलो को हटाना एवं फायर बिग्रेड 24 घण्टे उपलब्ध कराना। दरगाह कमेटी बुलन्द दरवाजा पर मेडल डिक्टेटर, सी.सी. टी.वी. कैमरे गत वर्ष से ज्यादा लगाए, विडियो ग्राफी, 100 स्वयं सेवक, बेरिकेटिंग, बिजली हेतु प्रयाप्त जनरेटर लगाए, पुलिस चैकी, डिस्पेन्सरी हेतु निःशुल्क व जहां-जहां पर बेरिकेंटिग बोर्ड, मायक व्यवस्था, बेनर, स्टीकर आदि उपलब्ध करायेगी।
तहसीलदार उर्स के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी व अन्य की ड्यूटी लगाये व स्थिति पर नजर रखे, कमेटी के अनुरोध पर आवश्यक पास जारी करे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, भीड नियंत्रण पर विशेष ध्यान रखे एवं थानाधिकारी के साथ विशेष व्यवस्थाओं का जायजा लेवें। पुलिस व्यवस्था माकूल रखी जावे व गए साल से ज्यादा पुलिस जाब्ता तैनात किया जावें। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हरीश भारती, तहसीलदार एम. नासिर बेग, थानाधिकारी सुनील कुमार शर्मा, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी खेमराज सिंह गुर्जर, सहायक अभियन्ता बिजली विभाग मुनिश कावंट, सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग फूलसिंह मीणा, चिकित्सा विभाग खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. महेन्द्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियंता हितेश मौर्य, नायब तहसीलदार राजस्व राधाकिशन विजयवर्गीय, दरगाह कमेटी प्रतिनिधि सैयद अख्तर अली बुखारी, मोहम्मद अब्बास अशरफी, निवर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद ऐजाज अली, अशफाक हुसैन तुर्किया, असलम शैख आदि उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर