Explore

Search

September 22, 2026 10:48 am

दीवाना शाह साहब के 85वें  उर्स की तैयारियां पूरी, बुधवार को ख्वाजा साहब की छठी शरीफ से उर्स का होगा आगाज

कपासन। प्रख्यात सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. के 85वें तीन दिवसीय उर्स का हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ की महफिल से आगाज होगा।
दरगाह वक्फ कमेटी के सैक्रेट्री शराफत हुसैन भाटी के अनुसार बाबा हुजूर का तीन दिवसीय 85वां उर्स 21 जुलाई, 6 सफर मंगलवार को प्रातः 9 बजे हजरत ख्वाजा गरीब नवाज र.अ. के छठी शरीफ की महफिल से शुरू होकर 23 जुलाई 8 सफर जुमेरात को जोहर की अजान से पहले कुल की फातिहा के साथ सम्पन्न होगा।
मेले में निगरानी के लिए पूरी दरगाह परिसर के अन्दर व बाहर 100 से अधिक सीसीटीवी केमरे लगाए गए हैं।
दरगाह वक्फ कमेटी के सदर सैयद ऐजाज अली ने बताया कि 21 जुलाई मंगलवार को प्रातः 09ः00 बजे शाही महफिल खाने में महफिले मिलाद के बाद महफिले समा होगी। बाद नमाजे ईशा के महफिले मिलाद के बाद महफिले समा एवं रात्रि को 11 बजे संदल पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। दरगाह आने वाले जायरीनों के लिए नगरपालिका प्रशासन द्वारा पार्किंग कि व्यवस्था निःशुल्क निम्नानुसार जगह पर की गई। उदयपुर की तरफ से आने वालों के लिए माताजी के मंदिर के सामने वाला ग्राउण्ड रहेगा। चित्तौड़गढ़ की तरफ से आने वालो के लिए राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मेदान, भादसोड़ा की तरफ से आने वालों के लिए स्टेशन के पास पुरानी कपास फैक्ट्री के बाहर का ग्राउण्ड रहेगा।
स्थानीय प्रशासन दरगाह वक्फ कमेटी पदाधिकारी, सदस्य, कर्मचारी, स्वंय सेवक,सभी व्यवस्थाओं से लगे हुवे है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर