Explore

Search

July 27, 2026 8:06 am

श्रद्धा और समर्पण ही आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करता है -साध्वी मणीप्रभा

बेगूं। नगर में जैन साध्वियों का चातुर्मास के लिए रविवार को मंगल प्रवेश हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से धूमधाम के साथ जुलूस निकाला गया। श्रमण संघीय साध्वी राजस्थान प्रवर्तिनी यश कंवर मसा की शिष्या मणि प्रभा सहित तीन साध्वियों ने सिद्ध भवन से मंगल कॉलोनी स्थित वेणी यश साधना संस्थान में प्रवेश किया। आपको बता दे कि साधु संतो का सानिध्य जीवन मे मंगल का संचार करता है,अध्यात्म एवं तप की ज्योति से वातावरण धर्ममय बन जाता है,त्याग तपस्या करने का सुंदर सुअवसर मिल जाता है। श्रद्धा समर्पण ही आध्यात्म का मार्ग प्रश्नस्त करता है। रविवार को चतुर्मासिक मंगल प्रवेश के कार्यक्रम मे साध्वी मणी प्रभा जी ने चातुर्मास काल मे अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिसमे सभी से उत्साह के साथ भाग लेने कि अपील की ।
आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सामूहिक तेले तप की आराधना करने का आह्वान किया गया है। सभी के पारने 16 अगस्त को सामूहिक रूप से आयोजित किये जायेंगे। सभा मे साध्वी सुमन प्रभा जी एवं रुचिका श्री जी म सा ने युवाओं से आह्वान किया की जिस उत्साह से मंगल प्रवेश करवाया है उसी उत्साह के साथ सभी धार्मिक कार्यक्रमों मे भाग लेवे।
प्रवेश से पूर्व सुबह 8:15 बजे सिद्ध भवन से चातुर्मासिक प्रवेश यात्रा प्रारम्भ हुई जो 9 बजे श्री वेणी यश साधना भवन मंगल कॉलोनी पहुंची प्रवेश मे स्थानीय एवं बाहर के संघो से अनेक श्रधांलु उपस्थित थे। प्रवेश यात्रा मे नवयुवक मण्डल के सदस्यों ने जोर शोर से गुरणी मैय्या के जयकारों के साथ  प्रवेश करवाया जैन समाज के युवाओं एवं माताओ बहनो मे अपूर्व जोश एवं उत्साह का वातावरण था। रविवार को मंगल प्रवेश मे भीलवाड़ा, चित्तौरगढ़ कपासन, मंगलवाड़, डूंगला, कनेरा गंगरार निम्बाहेड़ा, बस्सी, जाट, सिंगोली,लाडपुरा बिगोद, कोटड़ी, भोपाल सागर, कदवासा धारडी अठाना, मांडलगढ़, रुद, पहुना आदि क्षेत्रों से अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी लोकेश भटेवरा ने दी। सभा मे श्यामलाल कावड़िया, सुशील सुराणा, महावीर रांका, सुशील आँचलिया, लादू सिंह आँचलिया ने अपने विचार रखे संचालन गौतम सुराणा ने किया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर