राशमी। भारतीय किसान संघ राशमी संगठन की बैठक गुरुवार को मरमी माता में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमे जिला कार्यकारणी सदस्य , तहसील कार्यकारणी सदस्य और ग्राम पंचायत प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का पूरे भारत वर्ष का सबसे बड़ा गैर राजनैतिक संगठन है। जो देश के सभी राज्यों में ग्राम स्तर तक फैला हुआ है। भारतीय किसान संघ किसानों के लिए निरंतर संगठनात्मक, आंदोलनात्मक, रचनात्मक कार्यों को करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इसी श्रृंखला में हुई बैठक में प्रत्येक ग्राम में ग्राम समिति का गठन किया जा रहा है। इस कार्य को गति देने की आवश्यकता है। तहसील अध्यक्ष शंकर लाल अहीर ने कहा कि बैठक मे ग्राम पंचायत प्रमुख के चयन से अब ग्राम समिति की रचना के कार्य को गति मिलेगी। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा बनाया गया गैर राजनैतिक संगठन है। जो हमेशा किसानों के हित की चिन्ता करता है। बैठक में राशमी में अनाज मंडी खोलने के लिए सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज को सही दाम पर बेचने में आसानी रहेगी। पूर्व तहसील अध्यक्ष एवम् तहसील संरक्षक देवी लाल ने संगठन के विस्तार के बारे में विचार रखे। पंचायत समिति राशमी प्रधान दिनेश बुनकर ने कहा कि तहसील स्तर पर जो भी किसानों की समस्या होगी जो मेरे संज्ञान में आयेगी उनको हल करने का प्रयास करूंगा।इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री देवराज सिंह, सहमंत्री कैलाश चंद्र , पर्यावरण प्रमुख, कालू राम, मांगी लाल, राम प्रसाद , उदयराम लालपुरा,मांगी लाल, शंकर लाल, रामरतन मरमी, लेहरू लाल जालमपूरा, राजमल मरमी, शंकर चंदनपुरा, माधव लाल ऊंचा, विनोद कुमार सिहाना, जगदीश पुरबिया उपरेडा भी मौजूद रहे।
