
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर में कई वर्षों से वक्फ बोर्ड कमेटियों द्वारा संचालित मिशन जन जागृति के नाम पर सिर्फ कागजों में दिखी जागृति के चलते नूरी सुन्नी अंजुमन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन खिलजी के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय अंजुमन संवाद सेमिनार हुआ। वक्फ बोर्ड कमेटियों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं होने से कई वर्षों से काबिज़ रसूखदार लोगों की जागीर बनी हुई है। इकबाल हुसैन खिलजी ने नये सिरे से वक्फ बोर्ड कमेटियों के नवीनीकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज भी क़ौम में वक्फ कमेटी की सम्पति व ट्रस्ट की सम्पतियों को लेकर भारी भ्रम है और इसी भ्रम का निराकरण समीक्षा मीटिंग का उद्देश्य है। संचालन एडवोकेट तनवीर खान ने किया। मीटिंग के दौरान सिराज खान, अब्दुल हमीद खान, मुबारिक हुसैन कुरैशी, मोहम्मद अली मंसूरी, अब्दुल रहीम पठान आदि पांच सदस्यों की कमेटी नियुक्त की गई। एक ही मीटिंग में समीक्षा करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना संभव नहीं होने से वक्फ बोर्ड समीक्षा को ओर अधिक विस्तृत रूप से चर्चा को लेकर आगामी 19 जनवरी को अगली मीटिंग रखे जाने का प्रस्ताव लिया गया। इस मौके पर डा अब्दुल रशीद, खुसरो कमाल, मो. सिद्दीक नीलगर, अब्दुल हमीद खान, सिराज खान मोहम्मद, अली अब्दुल रहीम पठान, मुबारिक हुसैन कुरैशी, हाजी मंजूर तंवर, मोहम्मद इदरीस मंसूरी, मुबारिक खान, पप्पू पठान, मोहम्मद सलीम, इम्तियाज हुसैन, शब्बीर हुसैन, अब्दुल रशीद, शाहनवाज हुसैन मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़