Explore

Search

June 30, 2026 8:10 am

पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ की बैठक में समाज उत्थान के लिए कई निर्णय

राजसमंद। पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ की जिला राजसमंद मंडल की बैठक शहर के श्रीराम वाटिका में आयोजित हुई जिसमें महासभा को मजबूत करने और समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। बैठक महासभा संस्थापक घनश्याम पालीवाल व केंद्रीय महामंत्री भवंरलाल पालीवाल के आतिथ्य में आयोजित हुई। शुभारंभ गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। बैठक को संस्थापक घनश्याम पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जब तक जागरुकता नहीं आएगी समाज आगे नहीं बढ़ेगा। समाज के विकास के लिए हमेशा सकारात्मक सोच रखना जरूरी है। सामाजिक उत्थान के लिए हमें एकजुट होकर युवा पीढ़ी में जागरुकता लानी होगी। समाज के हर शख्स का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि किस तरह समाज का विकास हो। इसके लिए बच्चों की शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, संस्कृति को बेहतर करने की दिशा में प्रयास करना होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर