Explore

Search

March 29, 2026 4:36 am

शिकारियों ने बन्दूक से 5 राष्ट्रीय पक्षी को मारा, बदमाशों ने चाकू से वार कर 3 ग्रामीणों को किया जख्मी, एक गिरफ्तार हमला 

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के दौरान शिकारी और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गई। शिकारियों के चाकू के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए। मामला डूंगला थाना क्षेत्र के बिलोदा व अरनेड़ का है। बीती रात को बिलोदा और अरनेड़ के पास खेतों में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोरों की हत्या कर दी। बंदूक से फायर कर इन शिकारियों ने पांच मोर मार डाले। इसकी जानकारी मिलने पर जब ग्रामीण पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और फायर भी किये। इस हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गये। हालांकि ग्रामीणों ने एक शिकारी को दबोच लिया और दूसरा फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस एक आरोपी को थाने लेकर आई है, वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। डूंगला थानाधिकारी घेवर चंद ने बताया कि सोमवार की रात को ग्रामीणों ने धमाके की आवाज सुनी थी। उन्हें वन्य जीवों के शिकार की आशंका हुई जिस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर जंगल में पहुंचे जहां दो व्यक्ति नजर आए जिनके हाथ में बंदूक और थैला था। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायर कर दिये, लेकिन ग्रामीणों ने उनका पीछा जारी रखा। जिस पर बदमाशों ने ग्रामीणों पर चाकू से वार कर दिये जिससे तीन ग्रामीणों के चोटें आई और घायल हो गये। हंगामा सुनकर दूसरे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये। ऐसे में एक बदमाश फरार हो गया, वहीं एक व्यक्ति को ग्रामीणाें ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने जब बदमाश की बंदूक पकड़ ली और उसके थैले की जांच की तो उसमें पांच मृत मोर मिले। बाद में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो डूंगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने लाया गया। वहीं घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए डूंगला चिकित्सालय ले जाया गया। इस संबंध में पुलिस ने जानलेवा हमला करने और राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमले के मामले दर्ज किये है। मौके से पुलिस ने छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के पिथलवड़ी गांव निवासी इलियास पुत्र नासीर को गिरफ्तार किया है, वहीं मौके से कालू उर्फ इलियास फरार हो गया जो उसका पुत्र बताया जाता है। डूंगला थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। डूंगला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी की हत्या करने और हमला करने के मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने आज डूंगला उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बीती रात हुई घटना को लेकर आक्रोश जताया और मामले की निष्पक्ष अनुसंधान की मांग की है वहीं डूंगला थाने में थानाधिकारी से भेंट कर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर