चित्तौड़गढ़। महावीर इन्टरनेशनल के स्वर्ण जयन्ती समारोह हैदराबाद में जोन चित्तौड़गढ़ को 20 अवार्ड मिले हैं। महावीर इन्टरनेशनल के जोन सचिव प्रवीण जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल जोन चित्तौड़गढ़ के केंद्रों को हैदराबाद अधिवेशन में सेवा सम्मान से नवाजा गया एवं जिले के विभिन्न केंद्रों को 20 अवार्ड प्रदान किये गये हैं। चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष वीर चान्दमल बोकड़ीया एवं गर्वनिंग काउन्सिलिंग सदस्य वीर बसंतीलाल मेहता ने कार्यक्रम में जोन का प्रतिनिधित्व किया। चित्तौड़गढ़ केन्द्र अध्यक्ष वीर अभयसिंह संजेती एवं छोटीसादड़ी केन्द्र के अध्यक्ष कैलाश गिरी गोस्वामी ने कार्यक्रम पुरस्कार प्राप्त किये वहीं पूर्व केन्द्र सचिव वीर के. एम. जैन, देशना केन्द्र की सदस्या वीरा शारदा बोकड़िया एवं पुष्पा जैन ने प्रतिनिधित्व किया।
◆जिले के इन केंद्रों को किया पुरस्कृत
1- सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष शहर
2- सबसे अधिक चश्मा वितरण में
3- स्वालंबन योजना में
4- नेत्रदान में
5- देहदान में
6- निशुल्क नेत्र सर्जरी में
7- नेत्र रोगियों की परीक्षण
●महावीर इन्टरनेशनल केन्द्र छोटी सादड़ी
1- सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष ग्रामीण
2- सबसे अधिक कपड़े की थेली मेरी सहेली वितरण
3- नेत्रदान में
4- निशुल्क नेत्र सर्जरी में
5- नेत्र रोगियों की परीक्षण
6- गरिमा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत
7- सबसे अधिक छाता वितरण सुकुन की छॉंव
◆महावीर इन्टरनेशनल केन्द्र पद्मिनी निम्बाहेड़ा
1- सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष ग्रामीण
2- वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण
3- स्वालम्बन प्रोजेक्ट
●महावीर इन्टरनेशनल केन्द्र पारसोली
1- नेत्रदान में
2- फुड डिस्ट्रीब्युशन में
●महावीर इन्टरनेशनल अहिंसा केन्द्र बेंगू
1- राशन किट वितरण में
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़