बेगूं। ब्लॉक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुकेश गर्ग द्वारा मंगलवार को देर सांय भाजपा के तीनों मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
वही प्रदेश संगठन पर्व कमेटी और प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ जिले के 22 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। इस नियुक्ति के तहत बेगूं में विदुषी बिल्लू को बेगूं नगर मंडल अध्यक्ष और मदन गोपाल धाकड़ को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष,नंदवाई मंडल अध्यक्ष पप्पू धाकड़ बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के पुराने बस स्टैंड पर आतिशबाजी के साथ नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ता लाल बाई फूल बाई पहुंचकर एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट कैलाशचंद्र शर्मा, पालिका पार्षद ओमप्रकाश छीपा, एडवोकेट जयदीप बिल्लू, पारस जैन, कन्हैयालाल ओड, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, पूर्व नंदवाई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह चुण्डावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एडवोकेट सिद्धांत बिल्लू, एडवोकेट विजय भारद्वाज, लाभ चंद धाकड़, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक पंचोली, गोविन्द लखी,बद्रीलाल जाट, राकेश गुर्जी, कन्हैयालाल ओझा, प्रभु लाल धाकड़,कैलाश छीपा, मुरली वैष्णव, श्याम लाल धाकड़, वैभव पगारिया, उत्तम सिंह, दुर्गालाल पालीवाल, शंकर लखी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
