बेगूं। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरिया बामनहेडा के बीच में रामपुरिया निवासी प्रेम बाई पत्नी सुंदरलाल प्रजापत उम्र 52 वर्ष की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार को 4.30 बजे हुआ, जब प्रेम बाई अपने पति के साथ मोटरसाइकिल सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद महिला का शव बेगूं अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद बेगूं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन
सावा में 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज
March 12, 2026
8:03 pm
15 मार्च को चित्तौड़गढ़ आएंगे UP के सीएम योगी, कलेक्टर एसपी ने ली अधिकारियों की अहम बैठक
March 12, 2026
4:39 pm
यूपी के सीएम योगी दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर, 15 को आएंगे चित्तौड़, जौहर मेले में करेंगे शिरकत
March 11, 2026
12:19 pm